डॉक्टर के घर से लाइसेंसी पिस्टल चोरी
शामली। कोतवाली शामली क्षेत्र के गगन विहार में चिकित्सक के घर से लाइसेंसी पिस्टल चोरी हो गया। चिकित्सक ने बृहस्पतिवार को शामली कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उनके मकान में अलमारी में रखी लाइसेंसी पिस्टल चोरी हो गई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर जांच शुरू कर दी है।
हादसे में अधेड़ घायल
शामली। शहर के विजय चौक पर स्कूल बस की टक्कर से बाइक सवार राजेंद्र निवासी बलवा घायल हो गया। वह बृहस्पतिवार सुबह दूध लेने के लिए बाइक से शामली आया था। दुर्घटना के बाद बस चालक मौके से फरार हो गया। आसपास मौजूद लोगों ने घायल को उपचार के लिए चिकित्सालय में भर्ती कराया।