फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छज्जा गिरने से मां की मौत, बेटा घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
छज्जा गिरने से मां की मौत, बेटा घायल
विज्ञापन

बाबरी(शामली)। बाबरी में एक मकान का अचानक छज्जा गिरने से मां और बेटा दबकर घायल हो गए, जिसके बाद आसपास के लोगों ने बाहर निकालकर अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से गंभीर हालत के चलते दोनों को मुजफ्फरनगर के लिए रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को बाबरी में शाम अचानक मकान का सात फीट छज्जा अचानक भरभराकर गिर पड़ा। छज्जे के नीचे 14 वर्षीय श्रवण व उसकी मां सुशीला काम कर रहे थे। छज्जा गिरने के कारण मां-बेटा गंभीर घायल हो गए। ग्रामीणों ने भारी मशक्कत के बाद दोनों को निकाला, जिसके बाद ग्रामीणों ने गरीबी के चलते गांव से मदद की गुहार लगा पैसे इकट्ठा कर दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां गंभीर हालत के चलते मुजफ्फरनगर के लिए रेफर कर दिया गया। बताया जा रहा है कि रास्ते में महिला सु्शीला की मौत हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें