फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार की मौत, हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
चौसाना।
विज्ञापन

चौसाना गंगोह रोड पर ट्रैक्टर ट्राली की टक्कर लगने से बाइक सवार दूधिया की मौत हो गई थी। मौके पर इकट्ठा हुई भीड़ ने हंगामा करते गंगोह चौसाना मार्ग पर जाम लगा दिया।
विज्ञापन

सहारनपुर के गांव नया कुंडा निवासी दूधिया सुलेमान बृहस्पतिवार रात चौसाना क्षेत्र के गांव जिजौला से दूध लेकर लौट रहा था। चौसाना-गंगोह मार्ग पर ट्रैक्टर ट्रॉली चालक ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी थी। ट्रैक्टर के पहिये के नीचे कुचलने की वजह से सुलेमान की मौत हो गई थी। हादसे की सूचना पर सुलेमान के परिजनों के साथ ही अन्य ग्रामीण मौके पर इकट्ठा हो गए। ग्रामीणों ने मौके से शव नहीं उठने दिया और हंगामा करने लगे। करीब एक घंटे तक हंगामा चलता रहा, जिससे गंगोह चौसाना मार्ग पर ट्रैफिक जाम हो गया। बाद में झिंझाना थानाध्यक्ष भगवत सिंह मौके पर पहुंचे और आरोपी ट्रैक्टर चालक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने का आश्वास न दिया। इसके बाद ही सुलेमान का शव वहां से उठवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। उधर, शुक्रवार सुबह पुलिस ने आरोपी ट्रैक्टर चालक तहसीन पुत्र नजीर निवासी शाहपुर थाना गंगोह जिला सहारनपुर को गिरफ्तार करने के बाद न्यायालय में पेश करके जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें