फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतगणना स्थल पर नहीं जुटेगी प्रत्याशियों के समर्थकों की भीड़ : एडीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

- मतगणना स्थल पब्लिक इंटर कॉलेज का एडीएम ने किया निरीक्षण
-मजबूत बैरिकेडिंग कराए जाने के दिए निर्देश
कैराना। नगर के पब्लिक इंटर कॉलेज में एडीएम ने मतगणना स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने मतगणना की तैयारियों का बारीकी से जायजा लिया और मजबूत बैरिकेडिंग कराए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मतगणना स्थल पर प्रत्याशियों के समर्थकों की अनावश्यक भीड़ नहीं जुटने दी जाएगी।
विज्ञापन

शनिवार शाम एडीएम संतोष कुमार सिंह निकाय चुनाव को दृष्टिगत रखते हुए कैराना पहुंचे। उन्होंने पब्लिक इंटर कॉलेज में मतगणना स्थल का निरीक्षण किया। यहां कैराना और कांधला दोनों नगरपालिकाओं की निकाय चुनाव की मतगणना होनी है। एडीएम ने नगरपालिका के अधिकारियों से पिछली योजना में हुई मतगणना के बारे में जानकारी की। बताया गया कि उस समय स्ट्रांग रूम में मतपेटियां रखवाई गई थी, जबकि बरामदे में मतगणना आसानी के साथ संपन्न हो गई। एडीएम ने निर्देशित करते हुए कहा कि मतगणना स्थल पर इस बार कड़े बंदोबस्त होंगे। बैरिकेडिंग भी मजबूती के साथ कराना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि मतगणना स्थल पर प्रत्याशियों के समर्थकों की अनावश्यक भीड़ को दाखिल होने नहीं दिया जाएगा। प्रत्याशी भी बैरिकेडिंग तक ही सीमित रहेंगे। एडीएम ने यह भी कहा कि स्ट्रांग रूम से मतगणना टेबल तक मतपेटियों को पहुंचाने में कार्मिकों को किसी भी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए अलग से बल्लियां लगवाने के निर्देश दिए। इस दौरान एसडीएम निकिता शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

फोटो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें