फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपात्र पाए गए 173 राशन कार्ड धारक

विज्ञापन
विज्ञापन
अपात्र पाए गए 173 राशन कार्ड धारक
विज्ञापन

ऊन। गांव हथछोया में 162 राशन कार्ड धारक तथा 11 अंत्योदय कार्ड धारक अपात्र पाए गए हैं। राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री से की गई शिकायत के बाद हुई जांच में अपात्रों की सूची पूर्ति विभाग को भेज दी गई है।
हथछोया में राशन कार्डों में भारी धांधली उजागर हुई है। पात्र लोगों के राशन कार्ड काटकर अपात्रों के बना दिए गए। इस संबंध में गांव निवासी पिंकी पंवार पत्नी सुनील सत्यम (असिस्टेंट कमिश्नर आयकर) ने राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत की थी। यह शिकायत डीएम के माध्यम से ब्लॉक में पहुंची। जांच में गांव के 954 पात्र गृहस्थी राशन कार्डों में से 162 एवं 34 अंत्योदय राशन कार्ड में से 11 कार्ड धारक अपात्र पाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में प्रभारी खंड विकास अधिकारी विजय सक्सेना ने रिपोर्ट पूर्ति निरीक्षक को भेजी है। पूर्ति निरीक्षक ऊन संजय कुमार ने बताया जांच रिपोर्ट प्राप्त हो गई है। अपात्रों के राशन कार्ड निरस्त किए जाएंगे तथा जो पात्र होंगे उनके नाम शामिल किए जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें