फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीकॉम तृतीय वर्ष की मौखिक परीक्षा 16 अप्रैल को होगी

विज्ञापन
विज्ञापन
कैराना। विजय सिंह पथिक राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में बी कॉम तृतीय वर्ष (संस्थागत/व्यक्तिगत) के छात्र-छात्राओं की कोड संख्या सी-991 की मौखिक परीक्षा 16 अप्रैल को सुबह साढे़ दस बजे महाविद्यालय में होगी। कालेज के अलावा चौधरी अतर सिंह डिग्री कॉलेज थानाभवन व मां सरस्वती बालिका महाविद्यालय सिकंदरपुर के परीक्षार्थियों को भी यहां से संबद्ध किया गया है।
विज्ञापन

वाणिज्य विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. राजेश कुमार अग्रवाल ने बताया कि एमकॉम द्वितीय वर्ष (व्यक्तिगत) के छात्र-छात्राओं की मौखिक परीक्षा कोड संख्या-आई-901 महाविद्यालय में 18 अप्रैल को प्रात: साढे़ दस बजे संपन्न कराई गई। इस परीक्षा में हिंदू महिला महाविद्यालय शामली, चौधरी अतर सिंह डिग्री कॉलेज थानाभवन, सिल्वर बेल्स इंस्टीट्यूट फॉर हायर एजूकेशन शामली, उपाध्याय नयन सागर जैन डिग्री कॉलेज जमालपुर, मां सरस्वती बालिका महाविद्यालय सिकंदरपुर, एल्पाइन कॉलेज ऑफ एजूकेशन जलालाबाद, केएस कॉलेज ऑफ लॉ शामली, कांधला कॉलेज कांधला, सेंट आरसी कॉलेज ऑफ हायर एजूकेशन शामली के परीक्षार्थियों को संबद्ध किया गया है। उन्होंने समस्त परीक्षार्थियों को पिछले वर्ष की मूल अंकतालिका, प्रवेश पत्र व आधार कार्ड या पहचान पत्र के साथ निर्धारित समय पर उपस्थित होने को कहा गया है।

बीएसएसी की प्रयोगात्मक परीक्षा 15 से
कैराना। विजय सिंह पथिक राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में रसायन विज्ञान बीएसएसी प्रथम वर्ष की प्रयोगात्मक परीक्षा 15 व 16 अप्रैल को, बीएसएसी द्वितीय वर्ष की 18 अप्रैल तथा बीएससी तृतीय वर्ष की 20 अप्रैल को महाविद्यालय में आयोजित की गई। विभाग प्रभारी डा. अजय बाबू शर्मा ने जानकारी देते हुए समस्त परीक्षार्थियों से अपने रिकार्ड एवं प्रवेश पत्र के साथ समय पर उपस्थित होने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें