फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ोली पर हुड़दंग मचाने वालों की खैर नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
शरारती तत्वों पर कसेगी नकेल
विज्ञापन

कैराना। कोतवाली प्रभारी राजेंद्र कुमार नागर ने कहा कि होली के पर्व पर बाइकों पर हुड़दंग मचाने वालों की खैर नहीं होगी। माहौल बिगाड़ने वाले असामाजिक तत्वों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने त्योहार को भाईचारा और सौहार्द के साथ मनाए जाने का अनुरोध किया।
विज्ञापन

शुक्रवार को कोतवाली परिसर में होली और लोकसभा चुनाव के मद्देनजर शांति समिति की बैठक आहूत की गई। कोतवाली प्रभारी राजेंद्र कुमार नागर ने कहा कि त्योहार का असल मकसद अपनी खुशियों को दूसरों तक बांटना है, इसलिए त्योहार को प्रेम भाईचारा और सौहार्द के साथ आपस में मिल-जुलकर मनाएं। किसी को जबरदस्ती रंग लगाने से परहेज करें, क्योंकि इससे माहौल बिगड़ने का अंदेशा रहता है। बैठक में ग्राम प्रधान इरशाद, यूसुफ, शहजाद, असलम, फरमान अली, पूर्व प्रधान फरजंद अली, सभासद मेहरबान अंसारी, गय्यूर, मुरसलीन, अब्दुल हफीज आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें