फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुखार पीड़ित छात्र की दिल्ली अस्पताल में उपचार के दौरान मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
छात्र की उपचार के दौरान मौत
विज्ञापन

कैराना। कस्बे के मोहल्ला राजनगर दरबार खुर्द में बुखार पीड़ित कक्षा नौ के छात्र की दिल्ली अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। छात्र की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है। परिजनों ने गमगीन माहौल में शव को सुपर्दु-ए-खाक कर दिया।
विज्ञापन

कस्बे के मोहल्ला राजनगर दरबारखुर्द निवासी 15 वर्षीय आजम को करीब 15 दिन पूर्व बुखार हुआ था। परिजनों ने छात्र का पहले स्थानीय चिकित्सक के यहां उपचार कराया, लेकिन हालत में सुधार न होने पर परिजनों ने शामली के एक नर्सिंगहोम में भर्ती कराया गया था। वहां उपचार के बाद भी हालत में सुधार नहीं होने पर दिल्ली के अस्पताल में रेफर किया गया था। करीब दस दिन से छात्र का दिल्ली अस्पताल में उपचार चल रहा था। मंगलवार रात को छात्र की उपचार के दौरान दिल्ली अस्पताल में मौत हो गई। छात्र की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। दिल्ली से छात्र का शव पहुंचने पर बुधवार को गमगीन माहौल में कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक किया गया। परिजनों ने बताया कि आजम कक्षा नौ का छात्र था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें