फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिन आधार तीन लाख के राशन पर लगेगी रोक

विज्ञापन
विज्ञापन
तीन लाख लोगों ने जमा नहीं कराए आधार कार्ड
विज्ञापन

शामली। जिले में दो लाख राशन कार्डों के नौ लाख में से तीन लाख उपभोक्ताओं ने अभी तक अपने आधार कार्ड उपलब्ध नहीं कराए हैं। इन लोगों को 31 मार्च तक अपने आधार जमा कराने को कहा गया है। जमा ना होने की स्थिति में इनका राशन रोका जा सकता है।
सरकार ने राशन की कालाबाजारी पर अंकुश लगाने के लिए दो साल पहले राशन कार्ड धारक घर के मुखिया सहित परिवार के प्रत्येक सदस्य का आधार कार्ड उपलब्ध कराने को कहा था, ताकि इस बात की जांच हो जाए कि जिले में जो नौ लाख यूनिट राशन दिया जा रहा है वो सही हाथों में जा रहा है या नहीं। कहीं इसमें फर्जीवाड़ा तो नहीं हो रहा । आपूर्ति विभाग के अनुसार अभी तक जिले में नौ लाख में से करीब छह लाख लोगों के ही आधार कार्ड विभाग को उपलब्ध हो सके हैं। तीन लाख के आधार अभी भी जमा नहीं हुए जबकि जिले में 90 प्रतिशत से अधिक लोगों के आधार बन चुके हैं। ऐसे में इनके आधार जमा ना होने पर विभाग को शक है। अब इन लोगों को 30 मार्च तक अपने आधार कार्ड जमा कराने का समय दिया गया है। जिनके आधार जमा नहीं होंगे उनके राशन वितरण को रोका जा सकता है।
विज्ञापन

शहर क्षेत्र में बायोमेट्रिक सिस्टम से वितरण
शहरी क्षेत्र में बायोमेट्रिक सिस्टम लागू है। पॉश मशीन में राशन कार्ड धारी मुखिया का अंगूठा लगाने के बाद ही राशन वितरण किया जा रहा है। मशीन में अंगूठे की फीडिंग उन्हीं की है, जिन्होंने अपने आधार कार्ड उपलब्ध कराए हैं। शहरी क्षेत्र में मशीन से राशन वितरण की व्यवस्था है जबकि गांव में पहले की तरह ही वितरण हो रहा है।
विज्ञापन

कोट
सभी उपभोक्ताओं को राशन डीलरों के माध्यम से सूचना भेजी जा चुकी है कि वह अपने आधार मार्च तक जमा करा दें। यदि ऐसा नहीं करते हैं तो ऐसे उपभोक्ताओं की सूची तैयार कर उनके राशन पर रोक लगा दी जाएगी।--
अजय कुमार सिंह, प्रभारी जिला आपूर्ति अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें