थानाभवन। किसान इंटर कॉलेज के प्रबंधक नकली सिंह सैनी ने चौकी इंचार्ज धर्मेंद्र सिंह यादव के साथ मिलकर छात्राओं को ड्रेस वितरित की।
बृहस्पतिवार को कॉलेज में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके पर कक्षा छह से आठ तक की छात्राओं को ड्रेस वितरित की। कार्यक्रम में चौकी इंचार्ज धर्मेंद्र सिंह यादव ने कहा कि आज महिला अपराधों के प्रति छात्राओं को सजग रहने की आवश्यकता है। मौके पर प्रधानाचार्य प्रतिभा सैनी, राकेश वर्मा, एसआई बंटी सिंह, जितेंद्र, आलोक कुमार, मोनिका चावला, अजय सैनी सहित पूरा स्टॉफ मौजूद रहा।