आक्रोश रैली में पहुंचने का आह्वान
शामली। प्रगतिशील सपा लोहिया के रैली प्रभारी और मुख्य अतिथि के रूप में तल्हाखान ने नौ दिसंबर को लखनऊ में रमाबाई मैदान में होने वाली जन आक्रोश रैली में भारी संख्या में पहुंचने की अपील की। बुधवार को शहर के माजरा रोड स्थित चौधरी चरण सिंह बारात घर में प्रगतिशील सपा लोहिया की बैठक हुई। रैली प्रभारी और मुख्य अतिथि तल्हाखान ने संगठन को मजबूत करने और नौ दिसंबर को लखनऊ में रमाबाई मैदान में होने वाली जनआक्रोश रैली में भारी संख्या में पहुंचने का आह्वान किया। बैठक की अध्यक्षता सहारनपुर मंडल प्रभारी तिरपाल सिंह ने की। इस दौरान जिलाध्यक्ष धीरज तोमर, कादिर सिद्दीकी, जयराज प्रधान, गयूर अली, अवनीश गुप्ता, डाक्टर ओमपाल सिंह, नरेश मलिक, शहजाद राणा, प्रवीण कुमार, जुनैद खान, महिला सभा के जिलाध्यक्ष शिक्षा देवी को मनोनीत कर जिम्मेदारी दी गई। बैठक में चेनपाल सिंह, सरफराज खान, आबिद खान आदि रहे।
शिक्षा को बढ़ावा देगा समाज
शामली। सामाजिक संस्था यूनाईटेड मुस्लिम तेली डवलपमेंट ट्रस्ट की सभा में ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष हाजी मेहरबान अली ने कहा कि ट्रस्ट का उद्देश्य समाज में शिक्षा को बढ़ावा देना है। दहेज प्रथा को खत्म करने के लिए सामाजिक विवादों का निस्तारण होना आवश्यक है। भैसवाल रोड स्थित वेदांश पैलेस में आयोजित सामाजिक संस्था यूनाईटेड मुस्लिम तेली डेवलपमेंट ट्रस्ट की सभा में ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष हाजी मेहरबान अली ने सपा अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष जबरदीन मलिक को मुस्लिम तेली समाज की सामाजिक संस्था यूनाईटेड मुस्लिम तेली डेवलपमेंट ट्रस्ट का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया। बैठक में राष्ट्रीय महासचिव हाजी इरफान, अशरफ अली खान, डाक्टर सुधीर पवार, जलालाबाद नगर पंचायत चेयरमैन अब्दुल गफ्फार खां, गढ़ीपुख्ता से मुन्ना मियां, शरीफ अहमद, कारी क्यामुद्दीन, मोहम्मद सरवर, मोहम्मद मकसूद, शरीफ, मुस्तकीम प्रधान, भैसवाल के पूर्व प्रधान उमेश कुमार, जावेद जंग, मोहम्मद कौसर, मोहम्मद खुशनुद आदि रहे।