फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फेसबुक पर आपतिजनक टिप्पणी से भाजपाईयों में उबाल

विज्ञापन
विज्ञापन
जलालाबाद। कस्बे के नगर पंचायत सभागार में आयोजित भाजपा की मंडल के विषय में किसी ने फेसबुक पर आपत्तिजनक पोस्ट कर दी। जिससे भाजपाइयों में रोष फैल गया। बैठक के बाद पार्टी के पदाधिकारी जलालाबाद चौकी पर पहुंच गए।
विज्ञापन

भाजपा नेता हरिओम उपाध्याय ने चौकी प्रभारी पवन सैनी को लिखित शिकायत कर पोस्ट करने वाले व्यक्ति का पता कर कार्रवाई की मांग की। भाजपा नेता ठाकुर जयपाल सिंह ने चौकी प्रभारी से वार्ता कर आईटी सेल के माध्यम से उक्त पोस्ट करने वाले की जानकारी जुटाने की मांग की एवं शिकायत के आधार पर तुरंत कार्रवाई करने की बात कही। चौकी प्रभारी ने भाजपाइयों को आश्वासन दिया कि दो दिन में उक्त व्यक्ति की जानकारी कर ली जाएगी। इसके लिए उन्होंने तुरंत ही शामली में पुलिस के आईटी प्रभारी से वार्ता कर उक्त पोस्ट करने वाले के विषय में जानकारी जुटाने का प्रयास किया। जिससे कार्रवाई की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें