फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतदान में खलल डालने वालों को बख्शा नहीं जाएगा: एसपी

विज्ञापन
विज्ञापन
कैराना। गांव भूरा में उप चुनाव की संवेदनशीलता को देखते हुए एसपी दिनेश कुमार ने बूथों का भ्रमण किया। साथ ही गांव में पैदल मार्च कर चेतावनी दी कि यदि किसी व्यक्ति ने मतदान में खलल डालने की कोशिश की तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान उन्होंने गांव के जिम्मेदार लोगों से इस संबंध में बात की।
विज्ञापन

शुक्रवार को कैराना क्षेत्र में जिला पंचायत सदस्य वार्ड दस में मतदान होना है। एसपी इसी के चलते बृहस्पतिवार को पुलिस फोर्स के साथ गांव भूरा पहुंचे। उन्होंने मतदान स्थल की स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि ड्यूटी सभी पुलिसकर्मियों का फर्ज है। यदि इसमें लापरवाही की गई, तो बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। बूथों पर तैनात फोर्स को उन्होंने कहा कि फोर्स मुस्तैद रहें और प्रत्येक गतिविधियों पर नजर रखें। चुनाव के दौरान माहौल बिगड़ने से बचाएं। तमाम छोटी-बड़ी घटनाओं के संबंध में उन्हें अवगत कराएं। इसके बाद एसपी ने गांव में पैदल मार्च किया। खुराफातियों को स्पष्ट संदेश दिया कि यदि किसी ने गड़बड़ की तो किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। दरअसल गांव चुनाव के नजरिये से बेहद संवेदनशील माना जाता है। लोकसभा उपचुनाव में यहां पर बवाल हो गया था, इसमें एक कर्मचारी का सिर भी फोड़ दिया गया था। पुलिस पर पथराव हो गया था। इसीलिए अधिकारियों की गांव पर कड़ी नजर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें