फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांवड़ यात्रा मार्ग पर लगेंगे इलेक्ट्रिक साइन बोर्ड

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। कांवड़ यात्रा मार्ग पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम के साथ ही कांवड़ियों की सहूलियत का भी पूरा ध्यान रखा जाएगा। मार्ग संकेतक और व्यवस्थाओं की जानकारी हाईटेक अंदाज में दी जाएगी, जिसके लिए कांवड़ यात्रा मार्ग पर छह स्थानों पर इलेक्ट्रिक साइन बोर्ड लगाने की तैयारी है।
विज्ञापन

शनिवार को कलक्ट्रेट में जिलाधिकारी इंद्र विक्रम सिंह, पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार और अपर पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार ने कांवड़ यात्रा के दौरान की जाने वाली व्यवस्थाओं को लेकर मंथन किया। अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि कांवड़ यात्रा मार्ग पर एसटी तिराहा, बनत, गुरुद्वारा तिराहा, विजय चौक, कैरा ना में बाईपास मोड़, करनाल हाइवे पर गाड़ी वाला चौराहा सहित छह स्थानों पर इलेक्ट्रिक साइन बोर्ड लगवाए जाएंगे। उनसे कांवड़ियों के लिए रूट के बारे में तथा अन्य व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी लगातार प्रसारित की जाएगी। ताकि कांवड़ियों को रूट के बारे में कोई भ्रम न होने पाए। इसके अलावा सेक्टर स्तर पर पब्लिक एड्रेस सिस्टम भी लगाए जाएंगे, जहां पर 24 घंटे के लिए एक कर्मी की ड्यूटी रहेगी। पब्लिक एड्रेस सिस्टम भीड़ के कारण व्यस्त रहने वाले स्थान पर लगाए जाएंगे, ताकि वहां लोगों को सूचना देने में आसानी रहेगी। वहीं, कांवड़ यात्रा मार्ग को सुरक्षित कर वाहनों के लिए वैकल्पिक मार्ग की व्यवस्था रखी जाएगी तथा कांवड़ यात्रा शुरू होने के बाद रूट डायवर्जन व्यवस्था लागू कर दी जाएगी। इस दौरान जिलाधिकारी ने विद्युत निगम के अधिकारियों को निर्देश दिया कि कांवड़ यात्रा मार्ग पर अभी तीन स्थानों पर ट्रांसफार्मर की फेंसिंग (बेरीकेडिंग) नहीं है। कांवड़ यात्रा शुरू होने से पहले ही बेरीकेडिंग करा ली जाए। कांवड़ यात्रा मार्ग पर मांस, मछली और अंडे की दुकानें बंद रहेंगी। होटल और ढाबों पर सामान की रेट लिस्ट लगवाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें