फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

75 प्रतिशत उपस्थिति नहीं, तो छात्रवृति और परीक्षा से रहेंगे वंचित

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली।
विज्ञापन

वीवी कॉलेज प्रधानाचार्य ने सभी छात्र-छात्राओं को सोमवार से कक्षाओं में पहुंचकर शिक्षण कार्य शुरू करने निर्देश दिए। बताया कि 75 प्रतिशत उपस्थिति दर्ज न होने पर विद्यार्थियों को परीक्षा और छात्रवृत्ति से वंचित रहना पड़ेगा। उन्होंने दाखिला लेने वाले सभी कक्षाओं के विद्यार्थियों को मंगलवार तक अपने प्रवेश कराने के भी निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

शुक्रवार को वीवी पीजी कॉलेज की प्राचार्या डॉ. वेद कुमारी ने बताया कि कॉलेज में अभी तक सभी कक्षाओं में दाखिला लेने वाले विद्यार्थियों की कक्षाएं सोमवार से शुरू हो रही है। सभी छात्र-छात्राएं समय सारिणी देखते हुए शिक्षण कार्य शुरू करने के निर्देश दिए। यूनिवर्सिटी के आदेशानुसार हर छात्र-छात्रा को 75 प्रतिशत उपस्थिति दर्ज करानी होगी। जिन विद्यार्थियों की कॉलेज में 75 प्रतिशत उपस्थिति दर्ज नहीं होगी उन सभी को न तो छात्रवृत्ति मिलेगी और न ही मुख्य परीक्षा में बैठने दिया जाएगा। बीए द्वितीय, तृतीय, बीकॉम द्वितीय, तृतीय और एमए और एमएससी के तृतीय सेेमेस्टर में अभी तक दाखिले से वंचित सभी छात्र-छात्राएं 24 जुलाई दिन मंगलवार तक अपना दाखिला करा सकते है। उक्त तिथि के बाद किसी भी कक्षा में कोई दाखिला नहीं किया जाएगा। सभी समय सारिणी देखते हुए अपनी अपनी कक्षाओं में उपस्थित हों। पुराने सभी छात्र-छात्राओं को कॉलेज की यूनिफार्म में ही आना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें