सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में मंत्री मंडल का गठन किया गया। जिसमें शिशु भारती अध्यक्ष सृष्टि बालियान, उपाध्यक्ष राधिका, मंत्री हर्षित गोयल, उपमंत्री सुमुखी, सेनापति शुभा चौधरी, उपसेनापति युवराज को बनाया गया।
जिसके बाद शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन हुआ। जिसमें बालिका इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य रविंद्र सिंह ने सभी को शपथ ग्रहण कराई। सभी को कार्य निष्ठा के प्रति प्रेरित किया। वहीं विभाग प्रमुख को भी शपथ दिलाई। जिसमें वंदना प्रमुख रिया यादव, संगीत प्रमुख गुनगुन, विद्युत प्रमुख हर्ष शर्मा, पाठ्य सामग्री प्रमुख नेहा चौहान, खोया पाया प्रमुख अमन कुमार, पुस्तकालय प्रमुख खुशी संगल, चिकित्सा प्रमुख मौली चौधरी, अनुशासन प्रमुख भारती कश्यप आदि को बनाया गया। प्रधानाचार्य संजय सैनी ने सभी को दिए गए दायित्वों को ईमानदारी से निभाने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान सुनील कुमार, सुधीर, आशीष जैन, रविंद्र कुमार, संजीव बालियान, शिवकुमार धीमान, सविता, लक्ष्मी गर्ग, मोनिका, रूबी, अनुज आदि मौजूद रहे।