फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संपूर्ण समाधान दिवस, एसडीएम सदर ने सुनी फरियादियों की शिकायत

विज्ञापन
विज्ञापन
एसडीएम ने सुनीं फरियादियों की शिकायत
विज्ञापन

शामली। संपूर्ण समाधान दिवस में एसडीएम सदर ने फरियादियों की शिकायतों को सुनकर निस्तारण किया।
मंगलवार को कलक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में एसडीएम सदर दुष्यत कुमार मौर्य ने फरियादियों की समस्याओं को सुनकर निस्तारण किया गया। संपूर्ण समाधान दिवस में अंबहेटा याकूबपुर गांव के रिटायर फौजी तेज सिंह ने तालाब व खेल के मैदान व स्कूल की भूमि पर गांव के कुछ लोग अवैध कब्जा कर बुआई कर रहे हैं। अवैध कब्जा करने वालों की शिकायत करने पर गांव के कुछ लोगों द्वारा जान से मारने की धमकी दी जा रही है। पीड़ित ने आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई व सुरक्षा की मांग की है। शिकायत करने वाले ग्रामीणों में पवन, जोगिंद्र, अमर सिंह, यशपाल, गुलाब सिंह, सुरेंद्र सिंह, धीरज सिंह आदि मौजूद रहे। खानपुर गांव की कमलेश, मनजीत सिंह, शिमला, लीला, मोनू, मुनेश, बिरमजीत सिंह, देवकली, सोमती, जगवती, पिंकी, सोनिया आदि ने संपूर्ण समाधान दिवस में शिकायत करते हुए बताया कि तालाब की भूमि पर गांव के दर्जनों लोगों ने मकान बनाकर कब्जा कर लिया है। संपूर्ण समाधान दिवस में एएसपी श्लोक कुमार, नायब तहसीलदार सुरेंद्र सिंह समेत तहसील स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन


लक्ट्रेट में बाढ़ कंट्रोल रूम की स्थापना
शामली। डीएम इंद्र विक्रम सिंह ने बताया है कि जिले में शामली कलक्ट्रेट परिसर में बाढ़ राहत कंट्रोल रूम की स्थापना की गई है। इस पर -12-12 घंटों के हिसाब से 24 घंटे कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गयी है। बाढ़ कंट्रोल रूम का नंबर-01398-270077 है। बाढ़ से संबंधित कोई भी समस्या व जानकारी 24 घंटे प्राप्त कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें