फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला मुख्यालय पर बने डायट कार्यालय

विज्ञापन
विज्ञापन
जिला मुख्यालय पर बने डायट कार्यालय
विज्ञापन

कैराना। जिले के कादरगढ़ गांव में जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डीआईईटी) स्थापना के प्रस्ताव का शिक्षकों ने कड़ा विरोध जताया है। शिक्षकों ने भाजपा नेता मृगांका सिंह को सीएम के नाम ज्ञापन सौंपकर डीआईईटी की स्थापना जिला मुख्यालय शामली पर कराए जाने की मांग की है।
विज्ञापन

रविवार को उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षा मित्र संघ के प्रांतीय मंत्री चौधरी मुंशाद अली चौहान व जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान स्थापना संघर्ष मंच शामली के पदाधिकारियों के साथ शिक्षकों ने मायापुर फार्म हाउस पर भाजपा नेता मृगांका सिंह से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने कहा कि शामली को जिला बने हुए कई साल बीत चुके हैं, लेकिन जिला मुख्यालय पर आजतक जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान की स्थापना नहीं हुई है। अब जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान की स्थापना का प्रस्ताव जिले के गांव कादरगढ़ में प्रयास किए जा रहे हैं या फिर थानाभवन में। यदि वहां पर उक्त संस्थान की स्थापना होती है, तो शिक्षकों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ेगा और समय भी बर्बाद होगा। उन्होंने मुख्यमंत्री योगी से जिला मुख्यालय पर ही स्थापना की मांग की है। इस दौरान उप्र प्राथमिक शिक्षा मित्र संघ के प्रांतीय मंत्री चौधरी मुंशाद अली चौहान, मोहम्मद वासिल अली, सुनील कुमार, स्मृति सिंह, कविता, आदेश पंवार, धीरज निर्वाल, गरिमा, सरिता, ज्ञानेंद्र कुमार, रोहित आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें