फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच दिवसीय योग शिविर का समापन

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। शहर के मोहल्ला विवेक विहार में चल रहे पांच दिवसीय योग शिविर का समापन हो गया। इस दौरान बच्चों को स्वास्थ्य संबंधी जानकारी दी गई।
विज्ञापन

शहर के बीएसजे स्कूल में योगाचार्य रविता निर्वाण और महिमा के निर्देशन में पांच दिवसीय योग शिविर का आयोजन किया गया। शुक्रवार को योग शिविर का समापन हो गया। महिला पतंजलि योग समिति की जिला प्रभारी डाक्टर कुमुद शर्मा ने समापन अवसर पर साधकों को योग की जानकारी दी। कुमुद शर्मा ने बच्चों को स्वास्थ्य संबंधी जानकारी देते हुए फास्ट फूड और कोल्ड ड्रिंक्स का सेवन न करने की सलाह दी। बाहर की खुली चीजें खाने से बीमारियां होने की जानकारी दी गई। बीमारी का घर हैं कोल्ड ड्रिंक न पीएं। नींबू की शिकंजी, आमरस घर में बनवा कर लें बाहर की खुली चीजों का सेवन न करें। शिविर के समापन अवसर पर साधकों को सूर्य नमस्कार और विभिन्न आसनों का अभ्यास कराया गया। स्कूल की प्रधानाचार्य ममता ने भी विचार व्यक्त करते हुए योग का महत्व बताया।
विज्ञापन


बच्चों को नोट बुक का वितरण
शामली। गांव गोहरनी में भारतीय अभिभावक संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित बेनीवाल ने गोद लिए पूर्व कन्या माध्यमिक विद्यालय में 128 बच्चों को नोट का वितरण कराया गया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य शिमला देवी, राजबीर सिंह, सन्नी निर्वाल, कपिल पंवार, संजय जाटव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें