ग्रामीणों का धरना रहा जारी
गढ़ीपुख्ता। क्षेत्र के गांव ग्राम मालैंडी में सड़क चौडीकरण की मांग को लेकर दूसरे दिन भी धरना जारी रहा। ग्रामीणों ने मांग पूरी होने तक धरना जारी रखने का एलान किया।
बृहस्पतिवार को दूसरे दिन भी सड़क के चौड़ीकरण की मांग को लेकर गांव मालैंडी, पेलखा, ताना, गढीपुख्ता, बधेव के लोगों ने धरने में हिस्सा लिया। धरनास्थल पर हुई सभा में बाबा सूरजमल भैंसवाल ने कहा कि सरकार ने एलान किया कि प्रदेश की सभी सड़कें सात मीटर चौड़ी होगी। इसके बाद भी यह सड़कें चौड़ी नहीं की जा रही है। इस मार्ग पर कम से कम 20 गांव दो से तीन कस्बे पड़ते हैं। धरने का संचालन जसविंद्र सिंह ने किया। इस दौरान रण कुमार समाज सेवी, सतवीर मूंछ भैंसवाल, संजीव सोरान, बलराज मुखिया, एकता समाज समिति व सभी गांव वालों से समर्थन किया। कहा कि अगर हमारी मांग पूरी नही हुई तो आंदोलन जारी रहेगा। इस अवसर पर रण कुमार, बाबा सूरजमल, जसविंद्र मालैंडी, इकबाल सिंह, धर्मबीर सिंह, चन्द्रपाल, बलराज मुखिया, ऋषिपाल, हरपाल, बाबूराम शर्मा, उधम, लोकेश कश्यप, डाक्टर जयराज आदि मौजूद रहे।