फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अस्पताल में सुरक्षा के इंतजाम कराने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
चिकित्सकों ने जताया रोष
विज्ञापन

शामली। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शामली में आए दिन होने वाली मारपीट और हंगामों की वजह से चिकित्सकों में रोष व्याप्त है। प्रांतीय चिकित्सा सेवा संघ के पदाधिकारियों ने पुलिस अधीक्षक से मुलाकात कर सीएचसी परिसर में पुलिस सुरक्षा दिलाने की मांग की है।
बृहस्पतिवार को प्रांतीय चिकित्सा सेवा संघ के शामली शाखा अध्यक्ष तथा सचिव के नेतृत्व में चिकित्सक पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे। उन्होंने बताया कि अस्पताल परिसर में इमरजेंसी और वाह्य रोग विभाग में अराजक तत्व अनावश्यक रूप से दबाव बनाते हैं और अभद्र व्यवहार करते हैं। इस कारण चिकित्सक और पैरामेडिकल कर्मचारियों में भय व्याप्त है। उनकी मांग है कि अस्पताल परिसर में डायल 100 पुलिस की गाड़ी स्थायी रूप से खड़ी कराने की व्यवस्था की जाए या पुलिस चौकी की स्थापना कराई जाए।
विज्ञापन

आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग
शामली। कस्बा एलम निवासी रोहित पंवार ने अन्य लोगों के साथ पुलिस अधीक्षक से मुलाकात की। रोहित ने बताया कि उसके पिता हरेंद्र सिंह की गत चार जनवरी को मृत्यु हो गई थी। उसके पिता के साथ कुछ लोगों ने लॉटरी के नाम पर धोखा किया और 12 लाख रुपये हड़प लिए। इस संबंध में कांधला थाने पर रिपोर्ट दर्ज कराई थी, लेकिन आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं हो रही है। उनकी मांग है कि आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई के साथ ही उसके पिता से की गई धोखाधड़ी के 12 लाख रुपये भी दिलवाए जाएं। पुलिस अधीक्षक ने कार्रवाई कराने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

कार्रवाई का आश्वासन दिया
शामली। ऊन चौकी क्षेत्र के गांव सांपला निवासी सतेंद्र ने पुलिस अधीक्षक से शिकायत करके आरोप लगाया कि डायल 100 पुलिस गाड़ी पर तैनात एक सिपाही ने छह जनवरी को उसके बेटे के साथ मारपीट की। उसके बेटे का गांव के ही एक युवक से झगड़ा हो गया था। उसी के चलते सिपाही ने उसके बेटे को पीटा और फिर कार्रवाई के नाम पर 20 हजार रुपये की मांग की। पुलिस अधीक्षक ने मामले में जांच कराने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें