केंद्र व्यवस्थापकों की बैठक 17 को होगी
शामली।
यूपी बोर्ड परीक्षा केंद्रों के केंद्र व्यवस्थापकों की बैठक 17 जनवरी को डीआईओएस कार्यालय में आयोजित होगी। इस आशय की जानकारी कार्यवाहक डीआईओएस चंद्रशेखर ने दी है। वहीः शिक्षकों का डाटा तैयार कर साथ लाने के भी निर्देश दिए।
बृहस्पतिवार को कार्यवाहक डीआईओएस चंद्रशेखर ने कार्यालय पर विभाग के अधिकारियों की बैठक कर बोर्ड परीक्षा पर चर्चा की। उन्होंने सभी केंद्र व्यवस्थापकों की बैठक 17 जनवरी को कराने के निर्देश दिए। इसके साथ ही सभी केंद्र व व्यवस्थापकों को शिक्षकों की ड्यूूटी का पूरा डाटा अलग-अलग प्रपत्र में लाने के भी निर्देश दिए। उन्होंने सभी कॉलेजों को प्रयोगात्मक परीक्षा संपन्न होने की स्थिति अगर अभी रह गई है, तो उसका कारण, कॉलेज में कार्यरत शिक्षक कर्मचारियों का डाटा जिसमें नाम, पदनाम, शैक्षिक योग्यता, पढ़ाए़ जाने वाला विषय और फोन नंबर लिखा हो। अपने अपने परीक्षा केंद्र पर परीक्षा देने वाले परीक्षार्थियों का गणना चक्र कक्षावार तैयार कराए। उन्होंने बताया कि 40 परीक्षार्थियों पर दो कक्ष निरीक्षक और 41 से 60 पर 3 कक्ष निरीक्षक, पांच कमरों पर एक अवमोचक एवं तीन आंतरिक सचल दल के हिसाब से कक्ष निरीक्षकों की आवश्यकता है की पूरी जानकारी साथ लाए। उन्होंने बताया कि सभी केंद्र व्यवस्थापक को प्रत्येक कक्ष निरीक्षक से कम से कम 20 पाली में ड्यूटी कराना अनिवार्य है। उ