शामली इंस्टीट्यूट ऑफ एजूकेशन (डीएलएड सत्र 2017-18) झिंझाना में फ्रेशर पार्टी का आयोजन किया गया। जिसमें विनीत को मिस्टर फ्रेशर और मीनू को मिस फ्रेशर चुना गया।
बुधवार को कॉलेज में फ्रेशर पार्टी का शुभारंभ मुख्य अतिथि मानस संगल, तनुज कपिल और प्राचार्य डॉ. अरविंद वर्मा से दीप प्रज्वलित करके किया। कार्यक्रम में गत वर्ष होने वाली अनेक प्रतियोगिताओं के विजेताओं को भी पुरस्कृत किया गया। इनमें बीटीसी 2015 के प्रथम सेमेस्टर में जिले प्रथम आने वाली छात्रा एकता को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। इसी के साथ कॉलेज में दूसरे स्थान पर रही लवी और तीसरे स्थान पर रहे मनोज को भी सम्मानित किया गया। इसके अतिरिक्त रोटरी क्लब द्वारा आयोजित कराई गई निबंध प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किए। रंगारंग कार्यक्रम में सर्वप्रथम बीटीसी के विद्यार्थियों ने सरस्वती वंदना और स्वागत गीत प्रस्तुत किया। प्राचार्य डॉ. अरविंद वर्मा ने मिस्टर फ्रेशर और मिस फ्रेशर का चुनाव कराया। वोट डाले गए जिसमें सर्वाधिक 17 वोट विनीत को मिले और मीनू चौधरी को 11 वोट मिले। इस प्रकार मिस्टर फ्रेशर विनीत को तथा मिस फ्रेशर मीनू चौधरी को चुना गया। मौके पर अध्यापकगण प्रमोद चौहान, मोनू शर्मा, प्रीति वर्मा और रेखा वर्मा ने भी मास्टर और मिस फ्रेशर को बधाई दी।