शामली। परिषदीय स्कूलों की चल रही दो दिवसीय जिला स्तरीय खेल और सांस्कृतिक प्रतियोगिता का रंगारंग कार्यक्रमों के साथ समापन हो गया। सभी प्रतियोगिताओं में पांचों ब्लाकों में शामली ब्लाक के छात्र-छात्राओं का दबदबा रहा।
रविवार को उधम सिंह खेल स्टेडियम में प्रतियोगिता के अंतिम दिन खो खो, चक्का फेक, वॉलीबाल, फुटबाल, बाधा दौड़, कबड्ड़ी, रिले दौड़, ऊंची कूद का आयोजन किया गया। जिसमें छात्र-छात्राओं ने अपनी प्रतिभा का कमाल दिखाया। प्राथमिक व उच्च प्राथमिक स्तर की सभी प्रतियोगिताओं में जनपद के पांच ब्लाक के बच्चों ने भाग लिया। जिसमें दोनों वर्गों में शामली ब्लाक के छात्र छात्राओं का दबदबा कायम रखते हुए जिला ट्रॉफी पर कब्जा कर लिया। प्रतियोगिता का समापन बीएसए चंद्रशेखर ने विजेता ब्लाक के साथ ही सभी विजेता छात्र छात्राओं को पुरस्कार व ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। अब सभी विजेता छात्र छात्राएं मंडल स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करेंगे। इस दौरान खंड शिक्षा अधिकारी भारत भूषण त्यागी, राकेश वालिया, बिजेंद्र सिंह, डीसी सुभाष, जितेंद्र, सुभाष जयंत, चंचल शर्मा, विकास मलिक आदि मौजूद रहे।
अंतिम दिन के उच्च प्राथमिक स्तर के खेलों के विजेताओं की सूची
खेल विजेता का नाम व ब्लाक
खो-खो बालक शामली प्रथम, कैराना द्वितीय
चक्का फेंक आदिल कांधला, सौरभ ऊन द्वितीय
जिमनास्टिक कांधला प्रथम
वॉलीबाल टपराना ऊन प्रथम
फुटबाल बनत शामली प्रथम
हॉकी बनत शामली प्रथम
तैराकी मोंटी शामली प्रथम
बाधा दौड़ समीम शामली, बालिका मनीषा शामली
कबड्डी बालक थानाभवन, बालिका में शामली
ऊंची कूद अमित शामली, आंचल कैराना
400 रिले दौड़ करौदा हाथी शामली, बालिका में बलवा शामली
हैंडबाल गंगेरु कांधला
कुश्ती 24 किग्रा रवि कैराना
कुश्ती 30 किग्रा राजा कांधला
कुश्ती 32 किग्रा अफजाल कैराना
कुश्ती 35 किग्रा वंश ऊन
कुश्ती 38 किग्रा फिरोज कैराना
कुश्ती 40 किग्रा सावेज कैराना
कुश्ती 41 से 45 सैनिक कांधला