फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार फरवरी से फिर बजेगी शहनाईयां

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। शुक्र ग्रह शनिवार की रात को अस्त हो जाएगा। 50 दिन के लिए शादी- विवाह जैसे कार्यक्रमों पर ब्रेक लग जाएगा। इसके बाद चार फरवरी से लेकर 22 फरवरी तक शहनाई बजेगी। 23 फरवरी से लेकर दो मार्च तक होलाष्टक लगने से शुभ कार्यों पर ब्रेक लग जाएगा।
विज्ञापन

दो जुलाई को नवमी भड़ढ़ली होने के बाद पांच माह के लिए शादी- विवाह की शहनाइयां जैसे शुभ कार्यों पर ब्रेक लग था।14 नवंबर को देव उत्थान एकादशी पर तुलसी विवाह से साथ ही शादी-विवाह की शहनाइयां शुरू हो गई थी। एक माह में 14 दिन के लिए शादी -विवाह का जबरदस्त सीजन रहा। 16 दिसंबर की रात से शुक्र ग्रह अस्त हो जाने बाद एक फरवरी तक शादी विवाह जैसे शुभ कार्यों पर ब्रेक लग गया हैं। पंडित कुशलानंद जोशी का कहना है कि शुक्र ग्रह दो फरवरी को उदय होने के बाद चार फरवरी से शादी-विवाह का सीजन शुरू हो जाएगा। 21 फरवरी तक शादी विवाह का शुभ कार्य चलेगा। 23 फरवरी से लेकर एक मार्च तक होलाष्टक लगने से फिर शहनाइयां पर ब्रेक लग जाएगा। अप्रैल-मई, जून से 11 जुलाई तक नवमी भड्ढ़ली तक शादी- विवाह जबरदस्त सीजन रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें