फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अल्लाह के सजदे में झुके सिर

विज्ञापन
विज्ञापन
इंसानियत का पैगाम दिया
विज्ञापन

गढ़ीपुख्ता/जलालाबाद/थानाभवन/झिंझाना।
ईद-उल-अजहा पर कस्बों और ग्रामीण इलाकों में भी ईद की नमाज अदा की गई। इस दौरान मुस्लिमों ने इंसानियत का पैगाम देने का लोगों से आह्वान किया। एक-दूसरे को ईद की बधाई देने के बाद घरों में पशुओं की कुर्बानी की गई।
नगर पंचायत गढ़ीपुख्ता में सुबह सवा आठ बजे जामा मस्जिद में मौलाना फैजूल इस्लाम ने ईद की नमाज अदा कराई। वहीं, गढ़ी अब्दुल्ला खां में जामा मस्जिद में मौलाना मौसा ने और खानगाह मस्जिद में कारी आरिफ ने नमाज अदा कराई। इसके बाद मुस्लिमों ने पशुओं की कुर्बानी दी। उधर, जलालाबाद में भी ईद-उल-अजहा पर ईद की नमाज अदा की गई। ईदगाह पर मौलाना कासिम खान, अरबी मदरसा मस्जिद पर मौलाना हफीउल्ला खान, जामा मस्जिद में मौलाना ऐनुलहक, मौलवियों वाली मस्जिद में मौलवी शारिक ने ईद की नमाज अदा कराई।
विज्ञापन

थानाभवन में शनिवार को ईद-उल-अजहा का त्योहार मनाया गया। ईद की नमाज के बाद एक दूसरे के गले मिलकर खुशियों का इजहार किया। ईदगाह पर मुफ्ती मुज्जफ्फर हसन ने नमाज अदा कराई। मदरसा खानका में मुफ्ती हुजैफा ने, मोहल्ला खैल स्थित मदरसे में मौलाना खालिद, अमरूदों वाली मस्जिद में मौलवी मसीउल्लाह, दिल्ली-सहारनपुर रोड पर स्थित मदरसे में कारी अशरफ अली ने ईद-उल-अजहा की नमाज अदा कराई।
विज्ञापन

उधर, झिंझाना कस्बे में करनाल रोड स्थित ईदगाह पर सुबह मौलाना अकरम ने नमाज अदा कराई। इस दौरान क्षेत्र के हजारों लोगों ने नमाज अदा की। नमाज के बाद एक दूसरे के गले मिलकर बधाई दी। नमाज के दौरान पुलिस-प्रशासन की सुरक्षा व्यवस्था मजबूत रही। एसडीएम ऊन दुष्यंत मौर्य और तहसीलदार के अलावा थाना प्रभारी भगवत सिंह पुलिस बल के साथ मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें