थानाभवन। बारिश के चलते मोहल्ला रोगनगरान में चंद्रबोस तायल के मकान की दो कमरों की दीवारों के साथ छत भी भरभराकर गिर गई। वहीं सत्यप्रकाश गोयल की दो दुकानों की छत गिर गई। अशोक कुमार के मकान के आंगन में नीव धंसने से कमरों की दीवारों में दरार आ गई। कमरों में रखा सामान भी मलबे में दब गया। इससे काफी नुकसान हो गया।