फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंदिर के सामने मिले अवशेष हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली/बाबरी। गांव बुटराड़ा में धर्मस्थल के सामने पशुओं के अवशेष मिलने पर लोगों ने हंगामा कर दिया। बाद में जिम्मेदार लोगों ने पुलिस की मदद से अवशेषों को वहां से हटवा दिया। बाबरी थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों से बात की। पूर्व प्रधान लिल्लू की मदद से पुलिस ने वहां से पशुओं के अवशेषों को हटवाया, जिसके बाद मामला शांत हुआ। थाना प्रभारी संदीप बालियान का कहना है कि मामला संज्ञान में आया था, अवशेषों को हटवा दिया गया।
विज्ञापन

हादसे में बच्चा घायल
झिंझाना। मेरठ-करनाल हाईवे पर गांव टपराना में शनिवार सुबह कार की चपेट में आने से नाहिद (आठ) पुत्र रहीस घायल हो गया। घायल को परिजनों ने अस्पताल में भर्ती कराया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कार चालक को हिरासत में ले लिया। देर शाम तक दोनों पक्षों में समझौते का प्रयास चल रहा है।

ईदगाह पर नमाज अदा की
ऊन। कस्बा ऊन व आसपास ऊन तहसील के सभी गांव में मुस्लिम समाज के लोगों ने ईद-उल अजहा का पर्व बडे़ ही धूमधाम से मनाया। सभी ने ईदगाह पर जाकर नमाज अदा कर आपस में मिठाइयां बांटकर एकदूसरे के गले मिलते हुए बधाई देते हुए अमन-चैन की दुआ की। हिंदू धर्म के लोगों ने ईदगाह पर पहुंच कर आपसी भाईचारे की मिसाल कायम की और सभी धर्मों के पर्व का सम्मान करने की अपील की। इस दौरान नीरज चिकारा ,नीरज पहलवान , मास्टर जसवीर , अमित चौधरी ,सकुर अहमद जिंदा हसन, हशमा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें