स्वास्थ्य विभाग द्वारा रविवार को ड्राई-डे के रूप में मनाया। जिला मलेरिया अधिकारी के नेतृत्व में टीम ने शहर के मोहल्ला गगन विहार में भ्रमण किया तथा लोगों को लार्वा उत्पन्न होने के कारकों के बारे में अवगत कराया। इस दौरान एक घर में कूलर और खाली पड़े पेंट के डब्बों में लार्वा मिला। जिस पर संबंधित मकान मालिक को नोटिस जारी किया गया है।
रविवार को मोहल्ला गगन विहार में वार्ड संख्या 24 में स्वास्थ्य विभाग की टीम जिला मलेरिया अधिकारी के नेतृत्व में पहुंची। टीम ने मोहल्ले में कई घरों में जांच की गई। इसी कड़ी में स्वास्थ्य विभाग की टीम बैंककर्मी अशोक छाबड़ा के मकान पर पहुंची और परिवार को जागरूक किया। टीम ने उनके कूलर की जांच की तो उसमें पानी भरा हुआ मिला, इसमें मच्छरों का लार्वा भी पाया गया। छत पर रखे पेंट के खाली डब्बे में भी मच्छरों का लार्वा मिला।
जिला मलेरिया विभाग की टीम ने स्वास्थ्य विभाग के लोगों ने पूरे परिवार को इसके बारे में समझाया। स्वास्थ्य विभाग ने उप्र शासन के गजट नोटिफिकेशन 1288, सेक्शन पांच वी के तहत नोटिस जारी किया है तथा परिवार को तीन दिन का समय दिया है कि वह अपने घर में सफाई कर लार्वा को खत्म करें, तीन दिन बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम घर में जाकर दोबारा चेक करेगी यदि दोबारा वहां मच्छर जनित परिस्थितियां मिली तो संबंधित व्यक्ति पर पांच हजार का जुर्माना लगाया जाएगा। स्वास्थ्य विभाग की टीम में जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. विनय कुमार, एचएस कृष्ण कुमार, एलए अवधेश आदि मौजूद रहे।