क्षेत्र के गांव में युवाओं ने लोगों को देशभक्ति के प्रति जागरूक करने के लिए तिरंगा यात्रा निकाली। यात्रा का कई स्थानों पर स्वागत किया गया। इस दौरान भारत माता की जय और वंदे मातरम के जयकारे गूंज उठे।
रविवार को सैनिक सम्मान समिति से जुडे़ युवाओं ने भव्य तिरंगा यात्रा निकाली। यात्रा नगर पंचायत जलालाबाद से प्रारंभ होकर नगर के नए बस स्टैंड, पुराने बस स्टैंड, मोती बाजार, कटहरा चौक, गांधी चौक, बम्बा चौक, मोहल्ला रामनगर, दुर्गा देवी मंदिर, लुहारी गेट, जैन मंदिर आदि से होती हुई आसपास के गांवों में पहुंची। युवाओं ने लोगों को देश प्रेम का संदेश दिया। संस्था के कार्यकर्ता दीपक ने बताया कि 26 जुलाई को कार्यक्रम आयोजित कर सैनिकों का सम्मान किया जाएगा। इस दौरान दीपक बजरंगी, रविंद्र सैनी, विशाल सैनी, मुकेश शर्मा, अक्षय सिंह, शुभम, अनिवेश पुंडीर, रजनीश पुंडीर, राजीव सैनी, श्रीकांत आहूजा, संजू सैनी, प्रदीप सैनी, राहुल पाल, रवि कश्यप, सुरेंद्र कश्यप, नीटू शर्मा आदि मौजूद रहे।