शामली। सरस्वती बालिका इंटर कॉलेज में चल चल रहे स्काउट गाइड के तृतीय सोपान शिविर का समापन हो गया। शिविर मेें छात्राओं को अनुशासन, प्राथमिक चिकित्सा आदि का प्रशिक्षण देकर समाज सेवा करने के लिए प्रेरित किया।
बृहस्पतिवार को सरस्वती बालिका इंटर कॉलेज में तीन दिवसीय स्काउट गाइड शिविर का समापन हो गया। शिविर में जैन कन्या की छात्राओं ने भाग लिया। समापन के दौरान प्रबंधक नरेंद्र संगल ने स्काउट का जीवन में महत्व समझाया। उन्होंने बताया कि स्काउट से हमें सामूहिकता व अनुशासन की शिक्षा मिलती है। छात्राओं को तीन दिन तक अस्थायी टेंट निर्माण, प्राथमिक चिकित्सा, सांस्कृतिक और गायन कला आदि का प्रशिक्षण दिया गया। प्रधानाचार्य रवींद्र कुमार ने बच्चों को ऐसे कार्यक्रमों में प्रतिभाग कर समाजसेवा करने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान डॉक्टर रवि खन्ना, श्रवण कुमार सैनी, गीता, कविता, पारूल, दीपक, रवि, प्रेमो और रमेश आदि मौजूद रहे।