फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेड टूटकर गिरने पर बाइक सवार दो युवक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
कांधला(शामली)।
विज्ञापन

गंगेरू मार्ग पर पेड़ गिरने से बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। जनपद मेरठ के थाना कंकरखेड़ा निवासी रोहित (22) पड़ोसी संजय के साथ कांधला क्षेत्र के गांव गंगेरू में रिश्तेदारी में आया था। बृहस्पतिवार को दोनों बाइक से लौट रहे थे। जैसे ही वह कांधला-गंगेरू मार्ग पर पहुंचे तो पडे़ टूटकर उनके ऊपर गिर गया। जिससे दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी में भर्ती करवाया। जहां से चिकित्सक ने दोनों घायलों की हालत को गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। हादसे की सूचना पुलिस ने घायल युवकों के परिजनों को फोन से दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें