फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांवड़ शिविरों में उमड़ा रहा आस्था का सैलाब, रंगोली बनाकर सजा दिया कांवड़ मार्ग

विज्ञापन
विज्ञापन
कांवड़ शिविरों का माहौल हुआ शिवमय
विज्ञापन

शामली।
हरिद्वार से गंगाजल के साथ कांवड़ लेकर आ रहे शिवभक्तों के स्वागत के लिए शहर के कैराना रोड गुलजारी वाला शिवमंदिर, श्रीहनुमान धाम, शिवचौक, माजरा रोड पर भाकूवाला शिवमंदिर को रंग बिरंगी झालरों से सजाया गया है। शिवभक्तों की सेवा के लिए श्रद्धालुओं का भारी सैलाब उमड़ रहा है। समूचा शामली शिवमय नजर आ रहा है।
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर सीमा से लेकर कैराना यमुना पुल तक स्ट्रीट लाइट लगाई गई है। शिवचौक समिति के तत्वावधान में शिवभक्तों को दूध का वितरण किया जा रहा है। देर रात तक भगवान शिव की आरती के बाद कार्यक्रम का समापन हो रहा है। हनुमान धाम के कांवड शिविर संचालक जोगेंद्र सेठी के अनुसार कांवड़ियों के लिए भोजन ,चिकित्सा, दूध का वितरण किया जारहा है। शिविर में शिव पार्वती की सुंदर झांकी प्रस्तुत कर डीजे पर भजनों की गूंज रही। उधर, सरस्वती विद्यामंदिर के छात्रों ने शिव चौक पर कांवड़ियों के लिए ठंडे जल की व्यवस्था की। हरियाणा जाने वाले कांवड़ियों को फलों का वितरण किया गया। आचार्य प्रशांत तोमर, विकास तोमर, वरुण विश्वकर्मा, मनोज कुमार,शिवम वर्मा, अभय धीमान, नितिश जागिंड़ ने श्रमदान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें