फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोमवार को किन्नरो ने काटा चौसाना चौकी पर हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
चौसाना।
विज्ञापन

क्षेत्र बंटवारे के विवाद को लेकर सोमवार को भी किन्नरों ने चौसाना चौकी पर हंगामा किया तथा पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप लगाया। उधर बाद में दोनों पक्षों में फैसले का प्रयास शुरू हो गया।
विज्ञापन

चौसाना निवासी सोनिया व झिंझाना की रीना किन्नर के बीच तीन माह पूर्व क्षेत्र बंटवारे को लेकर विवाद हो गया था, जिसके बाद दोनों के गुटों के बीच झगड़ा हो गया था। दोनों पक्षों में मुकदमे बाजी हो गई थी। कार्रवाई की मांग को लेकर रविवार को किन्नर सोनिया ने चौसाना चौकी पर हंगामा किया था। सोमवार को फिर चौसाना चौकी पर पहुंचकर दूसरे दिन चौकी पर हंगामा किया गया। मामला बढ़ता देख एसओ झिंझाना भी चौकी पर पहुंच गए तथा उनको समझाया। बाद में दोनों पक्षों में लोगों ने फैसले का प्रयास शुरू कर दिया। झिंझाना एसओ भगवत सिंह का कहना है कि पुलिस अपना काम रही है। दोषी जो भी होगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें