फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंडलीय कार्यकारिणी गठन का शिक्षकों ने किया विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली।
विज्ञापन

माध्यमिक शिक्षा संघ चेतनारायण गुट की बैठक में सहारनपुर मंडलीय कार्यकारिणी के गठन को लेकर विरोध जताया गया। शिक्षकों ने दस दिन के भीतर कार्यकारिणी में बदलाव कराने की मांग की है।
शनिवार को आरके इंटर कॉलेज में माध्यमिक शिक्षा संघ (चेतनारायण गुट) की बैठक हुई। इसमें सहारनपुर की मंडलीय कार्यकारिणी के गठन का विरोध किया गया। संघ के जिलाध्यक्ष डाक्टर अनुराग शर्मा ने बताया कि सहारनपुर, शामली और मुजफ्फरनगर जिलो की मंडलीय कार्यकारिणी का गठन प्रदेश नेतृत्व में किया गया। इसमें पूर्ण रुप से पारदर्शिता का अभाव रहा। उन्होंने बताया कि कार्यकारिणी में सहारनपुर और शामली से भेजे गए नामों को दरकिनार करते हुए कार्यकारिणी गठित कर दी गई। इससे दोनों जनपदों के शिक्षकों में रोष है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला मंत्री नीरज बेनीवाल ने कहा कि अगर घोषित कार्यकारिणी में 10 दिन के भीतर बदलाव नहीं किया गया तो दोनों जनपदों के शिक्षक प्रदर्शन करेंगे। प्रधानाचार्य लोकेंद्र कुमार ने कहा कि किसी की मनमानी और शिक्षकों का शोषण बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। संगठन में अच्छा काम करने वाले साथियों को कार्यकारिणी में शामिल किया जाना चाहिए। इस दौरान प्रदीप मलिक, देवेंद्र शर्मा, कृृष्णपाल मलिक, पुष्पेंद्र हुड्डा, अमरपाल सिंह, श्रवण कुमार, रजनीश कुमार, जय प्रकाश शर्मा, सरोज मलिक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें