75 लावारिस वाहनों की नीलामी
कैराना। कोतवाली में सोमवार को 75 लावारिस वाहनों की नीलामी कराई गई। नायब तहसीलदार कॉमेंद्र गुप्ता, सीओ कैराना भूषण वर्मा, एआरटीओ मोहम्मद कय्यूम और कोतवाली प्रभारी धर्मेंद्र पंवार की मौजूदगी में नीलामी प्रक्रिया पूरी कराई गई। नीलामी में बोली लगाने वालों में होड़ रही। सर्वाधिक बोली लगाने वालों के नाम वाहन नीलाम किया गया। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि नीलामी से साढ़े दस लाख रुपये के राजस्व की प्राप्ति हुई।
ओवरलोड ट्रक ने मारी टक्कर
कैराना। सोमवार को पानीपत-खटीमा राजमार्ग पर बाईपास के निकट शामली की ओर से रोड़ी से लदा ट्रक पानीपत की ओर जा रहा था। इसी दौरान कार में हरियाणा के पानीपत सदर थाने पर तैनात एक पुलिसकर्मी शामली की ओर जा रहा था। इस दौरान ओवरलोड ट्रक ने कार में साइड मार दी। कार क्षतिग्रस्त हो गई, लेकिन पुलिसकर्मी बाल बाल बच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया।