फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिव्यांगों की सुविधाओ के लिए लगाया शिविर

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली । माता अमृतानंद मयी देेवी कृपा सेवा समिति की ओर से दिव्यांगों के लिए कैंप लगाया गया। जिसमें कृत्रिम पैर, बैशाखी, पोलियो ग्रस्त मरीजों का चेकअप विकलांग सहायता केंद्र अंबाला ने किया।
विज्ञापन

कैंप का शुभारंभ सिल्वर बेल्स स्कूल के चेयरमैन अजय संगल, जिला पंचायत अध्यक्ष पति प्रसन्न चौधरी, शामली नगरपालिका परिषद के चेयरमैन अरविंद संगल, समिति के संस्थापक अध्यक्ष अमरीश कुमार संगल ने संयुक्त रूप से किया। डाक्टर वीके शर्मा के नेतृत्व में टीम ने कृत्रिम पैर, बैशाखी, पोलियो ग्रस्त मरीजों का चेकअप किया । जिसमें दिव्यागों के आवेदन पत्र जमा कराए गए। शिविर में 520 दिव्यांग आए। इस मौके पर समिति के अध्यक्ष सुनील गर्ग, कोषाध्यक्ष दीपक मित्तल, सरंक्षक टीआर गोपी, नरेश तोमर, कार्यक्रम के संयोजक आशीष संगल, नीतिश गर्ग, गौरव गर्ग, संतोष जैन, प्रमोद कुमार, प्रतीक अग्रवाल, अनुराग जैन, संजय गोयल, अंकित गोयल, अमित गर्ग का सहयोग रहा। संचालन डाक्टर नीलेश वशिष्ठ ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें