जिले में 17.86 प्रतिशत हुआ टीकाकरण
शामली। जिले में चल रहे कोरोनारोधी वैक्सीन के टीकाकरण अभियान में सोमवार को 30 बूथों पर लक्ष्य के सापेक्ष 17.86 प्रतिशत टीकाकरण हुआ। 5900 के सापेक्ष 1054 लोगों को टीके लगाए गए।
सोमवार को 30 बूथों पर टीकाकरण किया गया। सीएचसी शामली समेत 28 बूथों पर कोविशील्ड के टीके लगाए गए, जबकि कुड़ाना सीएचसी और रेलवे अस्पताल में कोवैक्सीन के टीके लगाए गए। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. आरके सागर ने बताया कि सभी 30 बूथों पर 5900 के सापेक्ष 1054 लोगों को टीके लगाए गए। जिनमें 899 लोगों को पहला और 155 लोगों को दूसरा टीका लगा। इस तरह से जिले में लक्ष्य के सापेक्ष 17.86 प्रतिशत टीकाकरण हुआ है। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी ने बताया कि 45 वर्ष से अधिक उम्र के 142984 के सापेक्ष अब तक 66660 लोगों को पहली डोज दी जा चुकी है, जो लक्ष्य का 46.62 प्रतिशत है। इस आयु वर्ग के 16587 लोगों को दूसरा टीका लग चुका है।