फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

167 कोरोना योद्धाओं को लगी बूस्टर डोज

विज्ञापन
विज्ञापन
167 कोरोना योद्धाओं को लगी बूस्टर डोज
विज्ञापन

शामली। जिले में कोरोना से बचाव के लिए सोमवार से स्वास्थ्यकर्मियों व अग्रिम पंक्ति के कर्मचारियों और 60 साल या इससे अधिक गंभीर बीमारी वाले बुजुर्ग लोगों को सतर्कता (बूस्टर) डोज लगाने का चरण शुरू हुआ। इस चरण के पहले दिन 167 कोरोना योद्धाओं को बूस्टर डोज लगी है। 18 साल से अधिक आयु के 6712 लोगों को और 4301 किशोरों को कोरोनारोधी टीका लगा है।
सोमवार से कोरोनारोधी टीकाकरण अभियान के नए चरण सोमवार से शुरू हुआ है। इस चरण में अग्रिम पंक्ति के कर्मचारी, स्वास्थ्यकर्मी जिन्हें कोरोना योद्धा कहा जाता है, उन्हें सतर्कता डोज लगाई गई। इसके अलावा 60 साल या इससे अधिक उम्र के गंभीर बीमारी वाले लोगों को भी सतर्कता डोज लगाने का अभियान शुरू हुआ। सतर्कता डोज उन्हें लगाई गई है, जिन्हें दूसरी डोज लगे हुए नौ महीने हो चुके हैं। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. राजकुमार सागर ने बताया कि पहले दिन जिला अस्पताल में 103, सीएचसी कैराना पर 52, सीएचसी ऊन पर तीन और सीएचसी थानाभवन पर नौ कोरोना योद्धाओं को सतर्कता डोज लगी है। सभी को कोविशील्ड की वैक्सीन लगाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

15 से 18 साल के किशोरों के लिए 29 बूथों पर टीकाकरण किया गया। 4800 के लक्ष्य के सापेक्ष 4301 किशोरों को कोवैक्सीन के टीके लगे हैं। लक्ष्य के सापेक्ष 89.60 प्रतिशत टीकाकरण हुआ। टीकाकरण में कोवैक्सीन की 247 वॉयल खर्च हुई। इसके अलावा 18 साल से अधिक आयु के लोगों के लिए 59 बूथों पर टीकाकरण हुआ, जिसमें 6712 लोगों को टीके लगाए गए। इनमें 2364 को पहली डोज और 4348 को दूसरी डोज का टीका लगा है। उधर, बीएसएम स्कूल में सोमवार को 15 से 18 साल की आयु वर्ग के विद्यार्थियों के लिए कोविड टीकाकरण कैंप का आयोजन किया गया। इस अवसर पर स्कूल के चेयरमैन सूर्यवीर सिंह, मैनेजर छाया सिंह, प्रधानाचार्या डॉ. रीना सिंह व उप प्रधानाचार्या डॉ. रीना सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें