फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुद्ध पूर्णिमा पर हजारो ने यमुना में लगाई आस्था की डुबकी

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

शामली/कैराना। बुद्ध पूर्णिमा पर यूपी हरियाणा के हजारों श्रद्धालुओं ने यमुना में आस्था की डुबकी लगाई। पूजा-अर्चना करने के साथ ही ब्राह्मणों को दान दक्षिणा दी तथा परिवार में खुशहाली की कामना की। मंदिरों में भोग लगाने के बाद प्रसाद का वितरण भी किया गया।
विज्ञापन

शनिवार की सुबह बुद्ध पूर्णिमा पर यूपी और हरियाणा राज्यों से श्रद्धालु यमुना नदी पर पहुंचने शुरू हो गए थे। दिन चढ़ता गया और आस्था का सैलाब उमड़ता गया। हजारों श्रद्धालुओं ने यमुना में आस्था की डुबकी लगाकर भगवान सूर्य को अर्घ्य दिया। स्नान करने के उपरांत श्रद्धालुओं ने घाट पर बने मंदिरों के भी दर्शन किए तथा भगवान को भोग लगाया। श्रद्धालुओं ने नदी किनारे लगे मेले में जमकर खरीदारी भी की। इस मौके पर प्रसाद का वितरण किया गया। दिनभर नदी पर श्रद्धालुओं की आवाजाही के चलते यमुना ब्रिज पर जाम की स्थिति बनी रही। सुरक्षा के दृष्टिगत गोताखोरों के अलावा पर्याप्त मात्रा में पुलिस बल तैनात रहा। उधर, बंतीखेड़ा गांव में बुद्ध् पूर्णिमा के मौके पर भीम आर्मी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए। भीम आर्मी भारत एकता मिशन के जिलाध्यक्ष विशाल सोन, जिला प्रभारी नासिर चौधरी, अनुज भारती, अमित कुमार देसाई, चंद्रपाल सिंह, रजनीश गौतम, रजत कुमार, आदेश कुमार, आदेश कुमार, कृष्णा देेसाई, सिकंदर, हितेश, नीटू, योगेंद्र, मेहरबान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें