केंद्र की नीतियों के खिलाफ प्रदर्शन
शामली। जिले के बैंक कर्मी प्रत्येक बुधवार के कार्य समाप्ति के बाद प्रदर्शन करेंगे। बुधवार की शाम पांच बजे जिले के बैंक कर्मियों ने हनुमान रोड पर स्थित भारतीय स्टेट बैंक के सामने प्रदर्शन करते हुए केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। बैंक कर्मचारियों ने बैंक आफ बड़ौदा, देना बैंक व विजया बैंक का विरोध करते हुए वेतन बढ़ोतरी की मांग की है।
बुधवार को शाम पांच बजे शहर के हनुमान रोड स्थित भारतीय स्टेट बैंक के बाहर यूनाइटेड फार्म आफ बैंक यूनियन के आह्वान पर यूपी बैंक इंप्लाइज यूनियन के सचिव इंद्रपाल सिंह राठी के नेतृत्व में प्रदर्शन किया। जिले के बैंक कर्मचारियों ने बैंकों के विलय के विरोध में कर्मचारियों द्वारा वेतन वृद्धि एक दिसंबर 2017 से देय है। सरकार 10 प्रतिशत वेतन वृद्धि को कम बताकर ज्यादा किए जाने व ऋण वसूली हेतु नियम बनाए जाने की मांग की है। प्रदर्शनकारी बैंक कर्मचारियों में रामपाल सिंह, राजेेश चौहान, बिजेंद्र, संजय जैन, नरेश कुमार, धर्मेंद्र, शीशपाल मनोहर, निशांत तोमर, मुक्ता पिंकी, शैलेंद्र यादव, विपिन पूनिया, शैलेंद्र निर्वाल, ललित शर्मा, विकास कुमार, रमेश कुुमार, राजेंद्र, यशवीर, रविंद्र,नितिन, धर्मेंद्र, पूजा, प्रेमचंद, संदीप, पिंकी, जितेंद्र चौहान, केके गौतम, सुनील कुमार, सोहनवीर, प्रमोद आदि मौजूद रहे।