फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांसद तबस्सुम हसन ने की कार्यकर्ताओं के साथ बैठक

विज्ञापन
विज्ञापन
झिंझाना। कैराना से रालोद सांसद तबस्सुम हसन ने कस्बा झिंझाना में पहुंचकर रालोद कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की तथा समस्याएं भी सुनीं। उन्होंने कहा कि अब प्रत्येक सप्ताह वह झिंझाना में जनता दरबार के दौरान लोगों की समस्याएं सुनेंगी।
विज्ञापन

शनिवार को सांसद तबस्सुम हसन झिंझाना में रालोद किसान प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष देवेंद्र तोमर के आवास पर पहुंची। रालोद कार्यकर्ताओ ने उनका स्वागत किया। उन्होंने लोगों की समस्या सुनकर निस्तारण कराने का आश्वासन दिया। साथ ही रालोद कार्यकर्ताओ से आह्वान किया कि जनता के बीच जाकर समस्याओ का समाधान कराने का प्रयास करें तथा पार्टी की नीतियों को जन- जन तक पहुंचाने का काम करें। सांसद ने बताया कि वह प्रत्येक सप्ताह झिंझाना में जनता दरबार लगाकर लोगों की समस्याएं सुनेंगी।
इस मौके पर चौधरी रणधोल, राजबीर सिंह, पंकज सरोहा, डाक्टर रोहित तोमर, मोनू चिकारा, बिटटू, भोपाल सिंह, अजित सरोहा, बल्लू, चौधरी ओमपाल, शब्बीर, सगीर, मदनपाल, अशोक रंधावा मलिक आदि उपस्थित रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें