फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिरौती का खुलासा करने पर नागरिक सेवा समिति ने पुलिस टीम को किया सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
नागरिक सेवा समिति ने किया पुलिस टीम का स्वागत
विज्ञापन

शामली। पुलिस ने शहर के व्यापारी के साथ हुई एक करोड़ की फिरोती मांगे जाने के मामले का खुलासा किया। शामली नागरिक सेवा समिति द्वारा पुलिस टीम का सम्मान किया गया। जिसमें उन्होंने पुलिस द्वारा किए गए कार्यों की सराहना करते हुए पचास हजार का नकद पुरस्कार, प्रशस्ति पत्र और प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

शहर के कैराना रोड स्थित एक होटल में शामली नागरिक सेवा समिति द्वारा पुलिसकर्मियों के सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें शहर के कमला कॉलोनी निवासी व्यापारी परमानंद शर्मा पुत्र सीताराम से अज्ञात बदमाशों द्वारा मांगी गई एक करोड़ की फिरौती की घटना का सही खुलासे का सम्मान किया। शामली नागरिक सेवा द्वारा समिति के संरक्षण डाक्टर विपिन कौशिक और अध्यक्ष डाक्टर अनुराश शर्मा ने पुलिस अधीक्षक तथा उनकी टीम को सम्मानित किया गया। समिति अध्यक्ष डॉक्टर अनुराग शर्मा ने कहा कि पुलिस और समाज एक दूसरे के पूरक है। पुलिसकर्मियों ने जनपद की गंदगी को खत्म कर व्यापारियों तथा आम नागरिकों को सुरक्षा प्रदान करने का काम किया है। उन्होंने हमेशा पुलिस का सहयोग किए जाने का आह्वान किया। इस दौरान समिति के पदाधिकारियों द्वारा पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार, सीओ सिटी आशोक कुमार, कोतवाली प्रभारी जितेंद्र कालरा, एसआई लवित त्यागी, एसआई जोगेंद्र सिंह, एसआई सुनील सिंह, दुर्गेश डबास, विनित मलिक, विकास कुमार, जगदीश पुनिया, अंकुश गोदास, राहुल कुमार, अजय कुमार को 50 हजार का नकद पुरस्कार, प्रशस्ति पत्र और प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर सुनील आरोरा, देव आशीष, पंकज कश्यप, संदीप नामदेव आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें