फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोल्ड ड्रिंक्स पीने से बिगड़ी छह लोगों की हालत

विज्ञापन
विज्ञापन
कोल्डड्रिंक्स पीने से बिगड़ी छह लोगों की सेहत
विज्ञापन

कैराना (शामली)। कोल्ड ड्रिंक्स पीने से कपड़ा व्यापारी सहित छह ़लोगों की हालत बिगड़ गई। बीमारों को गंभीर हालत के चलते सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। मामले में खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारियों को सूचना देकर जांच कराने की मांग की गई है।
विज्ञापन

कस्बा कैराना के बेगमपुरा बाजार स्थित बालिका पूर्व माध्यमिक विद्यालय के बराबर में दिलशाद की खादी कपड़ों की थोक बिक्री की दुकान है। बृहस्पतिवार सायंकाल करीब साढे़ चार बजे दिलशाद की दुकान पर सरधना (मेरठ) से ग्राहक जियाउद्दीन अंसारी, रईसुद्दीन और नसीम तथा कार चालक उस्मान कपड़ा खरीदने पहुंचे। इस दौरान दिलशाद ने अपने बेटे दिलशान को भेजकर पास में स्थित किराना की दुकान से कोल्ड ड्रिंक्स मंगाई। दिलशाद व उसके भाई उस्मान के ग्राहक जियाउद्दीन, रईसुद्दीन, नसीम तथा कार चालक उस्मान ने कोल्ड ड्रिंक्स पी। इसके चंद मिनट बाद ही सभी की हालत बिगड़ गई और उल्टियां होने लगी। दुकान पर लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। आसपास के लोगों ने बीमारों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचाया। लोगों ने बची हुई कोल्ड ड्रिंक्स भी चिकित्सा केंद्र अधीक्षक को दिखाया। लोगों का कहना था कि बची हुई कोल्ड ड्रिंक्स में नीचे कीड़े थे। उधर, परिजनों ने मामले से खाद्य विभाग के अधिकारियों को अवगत करा दिया है। सीएचसी प्रभारी डाक्टर भानु प्रकाश का कहना है कि कोल्ड ड्रिंक्स से जिन लोगों की हालत बिगड़ी है, उन्हें खतरे वाली बात नहीं है। खाद्य सुरक्षा विभाग से कोल्ड ड्रिंक्स की जांच होने पर ही बताया जा सकता है कि कोल्ड ड्रिंक में क्या कमी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें