फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओउ्म ही है ईश्वर का वाचक: वेदप्रकाश

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली।
विज्ञापन

आर्य समाज के श्रावणी पर्व के पांचवें दिन आर्य समाज में वैदिक यज्ञ एवं भजन, प्रवचन का कार्यक्रम हुआ। वैदिक प्रवक्ता वेदप्रकाश क्षोत्रिय ने कहा ओउ्म ही ईश्वर का वाचक है। इसके अतिरिक्त कोई अक्षर ईश्वर का वाचक नहीं है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को आर्य समाज में वैदिक यज्ञ से कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। मुख्य यज्ञमान स्त्री आर्य समाज की संरक्षक कमला आर्या उनके पुत्र आर्य विद्या सभा के मंत्री दिनेश आर्य, सुधाकर आर्य, सुधाकर आर्य, पुत्रवधू, पुत्रियां एवं पौत्रियां रहे। वहीं आर्य विद्या सभा के मंत्री दिनेश आर्य के पिता स्वर्गीय सूर्यदेव आर्य की 19वीं पुण्यतिथि पर सभी ने यज्ञ में आहुति प्रदान की। भजनोपदेशक प्रदीप शास्त्री ने भजनों के माध्यम से ईश्वर की महिमा का गुणगान किया। दिल्ली से आए वैदिक प्रवक्ता वेदप्रकाश क्षोत्रिय ने कहा कि ओउ्म से ही ईश्वर की स्तुति, प्रार्थना और उपासना होती है। ईश्वर के जितने भी नाम है, जिनमें ईश्वर के गौणिक गुण अर्थोक का ज्ञान होता है। माता सर्वस्व न्योछावर कर संतान का निर्माण करती है। मौके पर संरक्षक रघुवीर सिंह आर्य, प्रधान विनोद आर्य, मंत्री देवेंद्र देव आर्य, कोषाध्यक्ष रविकांत आर्य, आर्य विद्या सभा के प्रधान राजपाल आर्य, पूरण चंद आर्य, रमेश विश्वकर्मा, नरेंद्र अग्रवाल, गिरधारी लाल नारंग, मदनपाल, स्त्री आर्या समाज से कमला आर्या, कौशल्या आर्या, पूनम आर्या आदि रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें