फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइकों की टक्कर में एक की मौत, तीन घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
थानाभवन। दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि महिला सहित तीन लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल भिजवाया, जहां से दो युवकों को गंभीर हालत के चलते जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन

गांव हिंड के मजरे जगदीशपुरा निवासी जगत (22) पुत्र ताराचंद मंगलवार को अपनी मां सतनी (45) के साथ घर का सामान लेने के लिए थानाभवन आया हुआ था। शाम करीब साढ़े चार बजे लौटते वक्त हरड़ गांव के समीप उनकी सामने से आ रही बाइक सवार से टक्कर हो गई। इसमें जगत, सतनी के अलावा दूसरी बाइक सवार राजीव पुत्र मुल्कीराज (23) और शुभम पुत्र योगेश (25) निवासी गांव रसीदगढ़ गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को कस्बे के सामुदायिक चिकित्सालय में भर्ती कराया। इस दौरान जगत को डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया जबकि राजीव व शुभम को गंभीर हालत में जिला मुख्यालय रेफर कर दिया। कार्यवाहक थानाध्यक्ष ने बताया कि अभी तक पुलिस को किसी भी पक्ष की ओर से कोई तहरीर नही दी गई है। तहरीर आने के बाद ही आगे की करवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें