आठ अगस्त तक सभी स्कूल, कॉलेज बंद
शामली। कांवड़ यात्रा के चलते स्कूल, कॉलेजों में बच्चों को आ रही परेशानी के कारण जिलाधिकारी के निर्देश पर आठ अगस्त तक अवकाश घोषित कर दिया गया है। अब सभी स्कूल, कॉलेज अपने निर्धारित समय पर दस अगस्त को खुलेंगे।
शनिवार को डीआईओएस अनुराधा शर्मा और बीएसए गीता वर्मा ने बताया कि जिलाधिकारी इंद्र विक्रम सिंह के निर्देश पर सभी परिषदीय, माध्यमिक स्कूल, कॉलेजों का आठ अगस्त तक अवकाश घोषित कर दिया है। उन्होंने बताया कि कांवड़ यात्रा के चलते अधिकतर मार्गों का रूट डायवर्जन हो रहा है। बच्चों और शिक्षकों को स्कूल में पहुंचने में परेशानी हो रही थी। वहीं कांवड़ यात्रा के दौरान सड़कों पर भीड़ अधिक बढ़ने के कारण अप्रिय घटना होने का भी डर रहता है। यूपी बोर्ड, आईसीएसई, सीबीएसई और समस्त परिषदीय विद्यालयों का छह से आठ अगस्त तक अवकाश घोषित किया है। नौ अगस्त को शिवरात्रि का अवकाश रहेगा, जिसके बाद दस अगस्त को निर्धारित समय पर सभी स्कूल, कॉलेज खुलेेंगे।