फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ से पहुंची टीम ने परिषदीय स्कूलों का किया ऑडिट

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली।
विज्ञापन

सर्व शिक्षा अभियान के तहत परिषदीय स्कूलों को मिलने वाले बजट का लखनऊ से आई टीम ने ऑडिट किया। जिसमें टीम ने शामली ब्लाक के सभी परिषदीय स्कूलों में मिलें बजट और व्यय का पूरा ब्योरा चेक किया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को लखनऊ से आई नौ सदस्य टीम के द्वारा बनत स्थित कन्या उच्च प्राथमिक स्कूल में शामली ब्लाक के 106 परिषदीय स्कूलों का ऑडिट किया। जिसमें सर्व शिक्षा अभियान के तहत स्कूलों को मिलने वाले वार्षिक बजट और खर्च की गई धनराशि का ऑडिट किया। स्कूल प्रधानाध्यापक अपने-अपने रजिस्टर और बैंक पासबुक लेकर स्कूल पहुंचे। जिसके बाद टीम ने सभी के रजिस्टर में मिले बजट और खर्च की गई धनराशि और शेष बची राशि का मिलान किया। अधिकारियों को जिन रजिस्टरों में खामियां मिली उन्हें ठीक करने के निर्देश दिए। वहीं, सभी प्रधानाध्यापकों से 17 मदो में मिले बजट और खर्च का पूरा विवरण दिए गए फार्म में भरकर बीआरसी पर जमा कराने के लिए कहा। जिसमें प्रधान अध्यापकों को यूनिफार्म, स्कूल बैग, शौचालय, मरम्मत, चारदीवारी, स्वच्छता कार्यक्रम, लाइब्रेरी, पढ़े भारत बढ़े भारत के तहत मिलें बजट और खर्च का पूरा विवरण भरना था। अधिकारियों ने बताया कि शुक्रवार को बीएसए कार्यालय पर सभी बीआरसी का ऑडिट किया जाएगा। टीम में एकाउंटेंट श्रीवास्तव, दीपक, प्रज्ञेश, दिवाकर, निर्मल राजपूत, मासिफ खान, अखिलेश पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें