फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौथे दिन भी जारी रहा लेखपालों का धरना

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ की प्रांतीय कार्यकारिणी के आह्वान पर लेखपालों का धरना प्रदर्शन चौथे दिन भी जारी रहा। लेखपालों के आंदोलन की वजह से आय, जाति और मूल निवास प्रमाण पत्र बनवाने और गांवों में भूमि विवादों की जांच संबंधी कार्य भी प्रभावित हो रहा है।
शुक्रवार को शामली तहसील परिसर में धरना प्रदर्शन की अध्यक्षता अनिल कुमार और संचालन देवानंद लेखपाल ने किया। अनिल कुमार ने कहा कि लेखपाल आठ सूत्री मांगो के लेकर प्रदेश स्तर पर आंदोलन कर रहे हैं। लेखपालों की जायज मांगे हैं, जिन्हें पूरा कराया जाना आवश्यक है। पूर्व में हुए आंदोलन के दौरान समस्याओं के समाधान और मांगे पूरी करने का भरोसा मिला था, लेकिन उस पर कार्रवाई नहीं हो सकी। इस दौरान लेखपाल संघ के शामली तहसील अध्यक्ष शैलेंद्र सिंह, सुरेशपाल शर्मा, जगपाल सिंह, नफीस अहमद, विनोद कुमार, कुलदीप कुमार, कोमेंद्र कुमार, धर्मवीर सिंह, नरेश चंद सैनी, नरेश मलिक और रामफल मलिक सहित अन्य लेखपाल भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

लेखपालों के धरने से आम जनता परेशान
ऊन । तहसील ऊन में उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के आह्वान पर लेखपालों की हड़ताल चौथे दिन भी जारी रही। लेखपाल आठ सूत्री मांगों को लेकर बेमियादी धरना पर बैठे हुए हैं। वक्ताओं ने कहा की जब तक हमारी मांगे पूरी नहीं होगी कार्य का बहिष्कार व धरना प्रदर्शन जारी रहेगा । धरना प्रदर्शन में नरेंद्र शर्मा, कृष्णपाल, श्यामवीर, दिनेश शर्मा, लोकेश, सुशील, अनुज, पूनम आदि शामिल रहे। वहीं, लेखपालों की हड़ताल के चलते लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है। आय, जाति और मूल निवास प्रमाण पत्र तथा गांव में राजस्व संबंधी शिकायतें का लगातार बढ़ती जा रही है। हालांकि जिलाधिकारी ने प्रमाण पत्र हेतु ग्राम विकास अधिकारियों को आवेदनों पर जांच रिपोर्ट लगाने का निर्देश दिया है, लेकिन अभी उस पर अमल शुरू नहीं हो पाया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें