फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निशुल्क ड्रेस वितरण के लिए क्रय समिति का गठित

विज्ञापन
विज्ञापन
कैराना।
विज्ञापन

प्राथमिक विद्यालय बदलूगढ़ कैराना में विद्यालय प्रबंधन समिति की शुक्रवार को एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में विद्यालय संबंधित विभिन्न कार्यों पर चर्चा की गई।
प्रधानाध्यापक राकेश सैनी ने उपस्थित सदस्यों अभिभावकों को बताया की पूर्व वर्षों की भांति बच्चों को निशुल्क ड्रेस वितरण होनी है। इसके लिए सबसे पहले चार सदस्यीय क्रय समिति का गठन होना है। सभी की सहमति से क्रय समिति के सदस्यों का चयन हुआ। इसमें ऋतु सिंह अध्यक्ष, राकेश सैनी सचिव, सुनीता, रेशमा सदस्य और ग्राम प्रधान आमंत्रित सदस्य चुनी गई। क्रय समिति की निगरानी में बच्चों के लिए ड्रेस बनवायी जाएगी। इसके अलावा विद्यालय संबंधी अनेक विषयों जैसे रसोई माताओं की नियुक्ति, गांव के सभी बच्चों का नामांकन, नामांकित बच्चों की उपस्थिति, शिक्षा की गुणवत्ता और प्रांगण में पेड़ लगाने पर भी चर्चा हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्कूल चलो अभियान के तहत रैली निकाली
कैराना।
गांव बुच्चाखेड़ी के कन्या पूर्व माध्यमिक विद्यालय, पूर्व माध्यमिक विद्यालय, प्राथमिक विद्यालय नं-1 एवं नं-1 के छात्र-छात्राओं ने स्कूल चलों अभियान के तहत संयुक्त रैली का आयोजन किया। शुभारंभ एनपीआरसी हारुण चौहान व प्रधान पुत्र प्रवीण ने हरी झंडी दिखाकर किया। प्रधानाध्यापक प्रेम सिंह, धर्मपाल, ब्रिजेश, गणपत सिंह, दीपक, पीयूष, बेबी, श्याम सिंह, नाजिम, अमित, प्रदीप का सहयोग रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें